बरेली: बरेली में बिजली बिल सेटिंग के खेल का भंडाफोड़, 18 हजार की रिश्वत लेते लाइन कुली दबोचा, JE भी रडार पर
बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल पकड़ लिया। बढ़े बिजली बिल को सेट कराने के नाम पर 18 हजार रुपये मांगने वाले संविदाकर्मी अनस कादरी को टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई मॉडल टाउन में हुई। मामले में JE जितेंद्र केसरवानी भी नामजद किए गए हैं।