शुजालपुर: ग्राम निपानिया खुर्द में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शुजालपुर में तिलावद पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम निपानिया खुर्द में 45 साल के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक है।पुलिस चौकी प्रभारी घनश्याम बैरागी के अनुसार, मृतक का नाम कालू पुरी था। उन्होंने अपने घर के अंदर ही फांसी लगा ली, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।