Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
amitkumarr712
No video available
3
शिक्षा के सागर, बुंदेलखंड मालवीय, मानव रत्न, हमीरपुर से पूर्व सांसद, परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी के निर्वाण दिवस 🙏
Jalaun, Jalaun
| Sep 13, 2022
MORE NEWS
जालौन महिला के साथ दबंगों ने की मारपीट लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल पीड़ित महिला ने पुलिस से की शिकायत सिर पर कुल्हाड़ी मारकर जान से मारने की नियत से किया प्रार्थनी के पति पर वार पुत्री को जान से मारने दी धमकी, आरोपी बोले तेरे साथ भी तेरे बाप जैसा हाल उरई कोतवाली क्षेत्र के धरगुवां का मामला पीड़ित ने मंडी चौकी में दिया पीड़ित ने प्रार्थना पत्र घंटा लहू लोहान चौकी में बैठा रहा पीड़ित वही दूसरे पक्ष का वीडियो हो रहा वायरल जिसमें आरोपी की मां के साथ वाद विवाद होते हुए वीडियो में कैद
Jalaun, Jalaun | Jun 27, 2026
कालपी में फिर जुए का वीडियो वायरल! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल? कोतवाली कालपी क्षेत्र के नगर स्थित मोहल्ला राम चबूतरा में एक घर के अंदर देर रात कथित तौर पर जुए का फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो में कथित रूप से 'बावन परिया' (ताश) पर हजारों रुपये के दांव लगाए जाते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोतवाली कालपी क्षेत्र से जुआ खेलते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। हर बार वीडियो सामने आते हैं, चर्चा होती है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या कार्रवाई भी उतनी ही तेजी से होती है? जनता के सवाल... अगर वायरल वीडियो सही है तो आखिर यह जुए का फड़ किसके संरक्षण में चल रहा था? क्या पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी? जब पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं तो फिर जुए पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पाई? क्या कालपी में कानून का डर खत्म होता जा रहा है? आखिर कब तक जुआ, सट्टा और अपराधों की खबरें सुर्खियां बनती रहेंगी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी? क्या वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, चोरी, छीना-झपटी, मारपीट और नाबालिग किशोरियों के लापता होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि इन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि कालपी पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करती है या नहीं, और यदि वीडियो सही पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
Jalaun, Jalaun | Jun 27, 2026
पड़ौरी गौशाला में मौत का मातम, जिम्मेदारों की संवेदनाएं भी हुईं मृत? गौशाला में गायें मर रहीं, जिम्मेदार एसी में बैठकर आदेशों की फाइलें पलट रहे हैं! बेजुबानों की आह जब आसमान तक पहुंची, तब जाकर जिम्मेदारों की गाड़ियां गौशाला तक पहुंचीं... उरई मुख्यालय से सटीक सटे ग्राम पंचायत पड़ौरी की गौशाला एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां दर्जनों गाय बीमार पड़ी हैं और कई गायों के मृत मिलने की खबर ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। सूचना आग की तरह फैली तो आनन-फानन में सीवीओ, अपर मुख्य पशु चिकित्सक, सचिव, प्रधान और अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गायें लगातार बीमार हो रही थीं, तब जिम्मेदार कहां थे? गौशाला के केयरटेकर का कहना है कि कल तक गायें ठीक थीं, लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं मौके पर जो तस्वीरें दिखाई दीं, उन्होंने सरकारी दावों की पोल खोल दी। सफाई व्यवस्था बदहाल, तीन शेड के नीचे दर्जनों गायों को ठूंसकर रखा गया, हरे चारे का अभाव और भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था तक नहीं मिली। सवालों के घेरे में प्रधान और सचिव जिलाधिकारी लगातार बैठकों में गौशालाओं में साफ-सफाई, हरा चारा, स्वच्छ पानी, पंखे और कूलर जैसी व्यवस्थाओं के निर्देश देते हैं। लेकिन पड़ौरी गौशाला में इन आदेशों की खुली धज्जियां उड़ती नजर आईं। 45 डिग्री तापमान में जहां इंसान एसी और कूलर के बिना नहीं रह पा रहा, वहीं बेजुबान गायें टीन शेड के नीचे तपने को मजबूर हैं। घंटों एसी की ठंडी हवा खाने वाले जिम्मेदार क्या कभी इन बेजुबानों की पीड़ा समझ पाएंगे? पूड़ी खाने से बीमार हुईं गायें या कुछ और है राज? स्थानीय लोगों ने दावा किया कि किसी भंडारे से लाई गई पूड़ियां खाने के कारण गायें बीमार हुई हैं। लेकिन मौके पर न तो गौशाला के अंदर और न ही बाहर कहीं पूड़ियां दिखाई दीं। ऐसे में यह तर्क भी सवालों के घेरे में है। गायों की हालत देखकर साफ लगता है कि उनके शरीर पर मांस कम और हड्डियां ज्यादा नजर आ रही हैं। आखिर पोषण के नाम पर आने वाला पैसा कहां जा रहा है? सबसे बड़े सवाल ● जब गायें बीमार थीं तो समय रहते इलाज क्यों नहीं हुआ? ● गौशाला में दर्ज 45 गायों के मुकाबले मौके पर केवल 30-32 गायें ही क्यों मिलीं? ● बाकी गायें कहां गईं? ● हरे चारे और पोषण की व्यवस्था कहां है? ● लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद गायों की हालत कुपोषित क्यों है? ● क्या गौशालाएं सिर्फ कागजों पर संचालित हो रही हैं? ● क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला जांच के नाम पर दब जाएगा? गायों के नाम पर बजट पूरा, लेकिन गायों के पेट खाली; जिम्मेदारों के कमरे ठंडे, मगर गौशाला में मौत की गर्मी जारी... जिले की अन्य गौशालाओं में भी लगातार अनियमितताओं की तस्वीरें सामने आती रही हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक बेजुबान पशु भ्रष्ट व्यवस्था की कीमत चुकाते रहेंगे? अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में केवल फटकार तक सीमित रहता है या वास्तव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होती है। आपकी क्या राय है? क्या गौशालाओं की बदहाली के लिए सीधे जिम्मेदार अधिकारियों, प्रधान और सचिव पर कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #पड़ौरी_गौशाला #उरई #जालौन #गौशाला_कांड #गाय_बीमार #गाय_मृत #गौमाता #AnimalWelfare #CowShelter #BreakingNews #GroundReport #CrimeReporter #Urai #Jalaun #UPNews #उत्तरप्रदेश #DMJalaun #CVO #प्रधान #सचिव #भ्रष्टाचार #लापरवाही #सरकारी_व्यवस्था #गौशाला_सत्य #JusticeForCows #SaveCows #गोवंश #बेजुबान #गौसेवा #जिला_प्रशासन #लोकल_न्यूज #ViralNews #Breaking #HindiNews #NewsUpdate #GroundZero #Kalpi #Kadaura #Orai #Bundelkhand #UPPolice #DistrictAdministration #जनता_की_आवाज #सवाल_तो_बनता_है #एक्शन_कब #जिम्मेदार_कौन #वायरल_न्यूज #LatestNews #Trending #Viral #News #Journalism #सोनू_महाराज #बुंदेलखंड #भारत #India #PublicIssue #गौशाला_अनियमितता #CowCare #SaveAnimals #VoiceOfVoiceless #सिस्टम_जागो #ActionNeeded #जनहितअभियान
Jalaun, Jalaun | Jun 27, 2026
जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई गोहन में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना गोहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बकरी चोरी और पशुपालक को घायल करने की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर रसूलपुर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे संपर्क मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाश पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आसिफ पुत्र अहमद रसूल (35), निवासी बदनपुर थाना गोहन के पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी उदल पुत्र राजू (21), निवासी नाहिली थाना कुठौंद भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक ब्लेडनुमा चाकू बरामद किया गया। एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि घायल आरोपी आशिफ पूर्व में गो-तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ गोहन क्षेत्र में एक पशुपालक से मारपीट कर उसकी तीन बकरियां चोरी कर ली थीं। विवेचना में दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार दो अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मुठभेड़ में शामिल प्रमुख पुलिस अधिकारी एवं टीम एएसपी डॉ. ईशान सोनी के निर्देशन में कार्रवाई एसओजी प्रभारी रिंकू चौधरी थाना प्रभारी गोहन सतीश कुमार कुशवाहा एसओजी टीम सर्विलांस सेल थाना गोहन पुलिस टीम आपकी राय क्या है? क्या लगातार हो रही पुलिस मुठभेड़ों से अपराधियों में डर बढ़ेगा, या अपराध पर लगाम लगाने के लिए और सख्त कदमों की जरूरत है? वीडियो सुनिए कि एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने इस पूरे घटनाक्रम पर क्या कहा... अपनी राय जरूर बताइए और कमेंट बॉक्स में लिखिए — क्या जालौन पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है? #BreakingNews #Jalaun #Orai #Gohan #PoliceEncounter #UPPolice #SOG #Surveillance #CrimeNews #GoatTheft #BundelkhandExpressway #Encounter #ASP #IshanSoni #RinkuChaudhary #SatishKumarKushwaha #UttarPradesh #JalaunPolice #CrimeReporter #गोहन_में_पुलिस_मुठभेड़ #बकरी_चोरी_कांड_का_खुलासा
Jalaun, Jalaun | Jun 27, 2026
केबल चोर गिरोह के 2 सदस्य ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पुलिस ने लिया हिरासत में जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर है। बंधौली गांव में ट्यूबवेल की केबल काट रहे दो कथित चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किसान लंबे समय से केबल चोरी से परेशान थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को दो युवक रिक्शा लेकर गांव पहुंचे और देवेंद्र के ट्यूबवेल की केबल काटने लगे। एक ग्रामीण ने उन्हें देख लिया और तुरंत ट्यूबवेल मालिक को सूचना दी। देखते ही देखते किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को दबोच लिया । ग्रामीणों का दावा है कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शिवम और आनंद बताया। दोनों ने खुद को उरई के एस.आर. इंटर कॉलेज के पास का रहने वाला बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों काफी समय से इलाके में केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गांव में लगातार हो रही चोरियों से किसान बेहद परेशान थे। सूचना पर डकोर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इनका पुरानी चोरियों से क्या कनेक्शन है और गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई प्रार्थना पत्र देगा तो जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jalaun, Jalaun | Jun 27, 2026