लातेहार: पीसीसी सड़क किनारे मिट्टी भराव से बढ़ी परेशानी,मिशन अस्पताल के पास फंसा 609 ट्रक
शहर के पानी टंकी के समीप चंदनडीह से पहाड़पुरी तक बन रही पीसीसी सड़क लगातार विवादों में है। मिशन अस्पताल के समीप पीसीसी सड़क किनारे संवेदक द्वारा मिट्टी भराव किए जाने के कारण एक 609 ट्रक पिछले एक दिन से फंसा हुआ है।जिससे आवागमन प्रभावित और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।जानकारी मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने दी।