पिथौरा: छोटे डाभा में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी बाइक चालक के खिलाफ बसना थाने में अपराध दर्ज
ग्राम अरेकेल निवासी आरोपी बाइक चालक ने अपने बाइक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलते हुए, छोटेडाभा के गली में खेल रहे सात वर्षीय बालक को एक्सीडेंट कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है । किसी तरह उसे बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था , जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उचित उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है । बसना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।