पिथौरा: बमड़ाडीह में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भारत सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बमड़ाडीह में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें उपस्थित अधिकारियों के द्वारा भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने की अपील उपस्थित ग्राम वासियों से की गई। वहीं ग्राम वासियों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया गया।