होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में हत्या और एट्रोसिटी एक्ट के मामले में दो आरोपियों को हुई आजीवन कारावाससजा भेजा जेल
जिले के चर्चित जगदीश धुर्वे हत्याकांड में विशेष न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया है। चार साल पुराने इस मामले में विशेष न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों सालकराम और सोनू उर्फ सोहन को हत्या और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।