कुनकुरी: ऑपरेशन आघात: नारायणपुर पुलिस ने 6 किलो 165 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन आघात के तहत नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कोटिया के बालेश्वर चौक में घेराबंदी कर 6 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से गांजे के 6 पैकेट और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए