सिकंदराराऊ: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ एटा नेशनल हाईवे पर गांव बिलार के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हादसे के दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।