26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर जहां कमला राणा साइंस कॉलेज, विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया और संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।