सहारनपुर: सकुशल कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने तीनों जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने कांवड यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को मंगलवार शाम 6:00 बजे निर्देश दिए कि कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि इस वर्ष कांवड यात्रा में पूर्व के वर्षों की अपेक्षा अधिक प्रतिभाग करने की संभावना है।