33 हजार का लालच पड़ सकता है भारी, PM Kisan के नाम से फर्जी APK से सावधान
PM Kisan Yojana के नाम पर साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। लोगों को “PM Kisan Yojana.apk” नाम की फाइल भेजकर ₹33 हजार मिलने का मैसेज किया जा रहा है। संदिग्ध APK डाउनलोड और इंस्टॉल करने पर मोबाइल की निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल या OTP के दुरुपयोग का खतरा हो सकता है। ऐसे किसी भी अनजान APK या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और योजना से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें।
#CyberFraud #PMKisan #CyberCrime #OnlineFraud #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Sep 21, 2026