घोड़ाडोंगरी: मोरडोंगरी गांव में बाइक सवार दो लोग कुत्ते के सामने आने से घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के मोरडोंगरी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार 2 लोग गिरकर घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मोरडोंगरी गांव में बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार गाताखेड़ा गांव निवासी दिनेश और आकाश गिरकर घायल हो गए।