उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने आज तखतपुर में 116 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उपमुख्यमंत्री ने तखतपुर के लिए 5.75 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की घोषणा भी की। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 2.50 करोड़ रूपए, विभिन्न विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ रूपए। और महामाया प्रवेश द्वार के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा।