कोरबा: मालगाड़ी से कोयला चोरी करते नाबालिग करंट की चपेट में आया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Korba, Korba | Mar 30, 2026 कोरबा के ढोढ़ीपारा में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया, उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय करंट लगने की यह 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है।