अंबाह: गुरुद्वारा मोहल्ला में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Ambah, Morena | May 3, 2026 नगर के गुरुद्वारा मोहल्ला में मुकेश करोरिया की ई-रिक्शा घर के दरवाजे से चोरी हो गई। वह रात में वाहन खड़ा कर सो गया था, लेकिन सुबह उठने पर रिक्शा गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाना अम्बाह में शिकायत देकर वाहन बरामद करने की मांग की है, पुलिस जांच में जुटी है।