कटिहार: बलिया बेलोन में ज़मीन विवाद में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
शनिवार की दोपहर 3:30 बजे एक युवक को उनके परिवार वालों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो गंभीर रूप से घायल था। घटना के बारे में घायल नीरज मंडल ने बताया कि उनका चाचा छविलाल मंडल और उनका चचेरा भाई ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। विवाद के कारण के बारे में उन्होंने बताया कि उन लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था।