पंचरुखा पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया के साथ मारपीट करने का एक आरोपी हुआ गिरफ्तार,शुक्रवार दो बजे भेजा गया जेल। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के मोखलिशपुर का राजेश्वर राय है। जिस पर उप महुखिया घनश्याम सिंह ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि मुख्य आरोपी रामानन्द राय सहित अन्य फरार है।