घाघरा: पुटो शासन टोली के समीप सीमेंट लोड ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की हुई मौत,ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार
Ghaghra, Gumla | Jun 9, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो शासन टोली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलसिरी गेरेटोली निवासी एतवा उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी अनुसार एतवा उरांव ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करता था। वह ट्रैक्टर से लौट रहा था।