बिहार: बिहार थाना परिसर में दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Bihar, Nalanda | Nov 21, 2024 बिहार थाना कैम्पस स्थित क्वार्टर में दरोगा के बेटा ने बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतक धर्मेश कुमार के पुत्र रूपेश कुमार है। मृतक के दादा कपालेश्वर दास ने गुरुबार की सुबह 10 बजे बताया की रूपेश कुमार के पिता धर्मेश कुमार वेना थाना में कार्ययरत है जिनका क्वार्टर बिहार थाना कैम्पस में है रूपेश कुमार पिता के साथ ही रहता था ।