बिहार: टाउन हॉल में मंत्री श्रवण कुमार ने हॉकी मैच में भारत की जीत की कामना की, कहा- भारत का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है
Bihar, Nalanda | Nov 20, 2024 बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार शरीफ के टाउन हॉल में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राजगीर में चल रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मे भारत और चीन के मुकाबला में भारतीय टीम खिताब जीतेगी। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है।