बिहार: मोगल कुआं मोहल्ले के पास पुलिस ने स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद की, 4 व्यक्ति गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Nov 20, 2024 सोहसराय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोगल कुआं मोहल्ले से पुलिस लिखी स्कॉर्पियो से पुलिस ने भारी मात्रा में मंगलवार और बुधवार की रात्रि 2:00 बजे देसी शराब के साथ चालक समेत 4 धंधेबाज को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक स्कॉर्पियो पर भारी मात्रा में शराब को लाई जा रही है ।