लोहरदगा: चटकपुर में उड़ने वाले सांप ने महिला को काटा, हालत गंभीर
सेन्हा थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक उड़ने वाले सांप ने महिला को काटकर गंभीर कर दिया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का इलाज शुक्रवार शाम 6:30 बजे तक सदर अस्पताल में चल रहा था। जानकारी अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के चटकपुर में अवशेष यादव की पत्नी जय श्री देवी अपने घर का काम निपटा रही थी इसी बीच उड़ने वाले सांप ने उसे काट लिया है