ग्वालियर गिर्द: दर्द और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, ग्वालियर में लगा विशेष जांच शिविर
ग्वालियर के हजीरा स्थित बिरला नगर सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर 12 बजे विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां नसों में ब्लॉकेज, शरीर में दर्द और सुन्नपन जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक मशीनों से परीक्षण कर मरीजों को जरूरी परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं।