नानपारा: रुपईडीहा प्रगणक मोहम्मद कौसर ने स्वगणना कार्य में समय से पहले पूरा किया लक्ष्य, अधिकारियों ने किया सराहना
नगर पंचायत रुपईडीहा में जनगणना 2026-27 के अंतर्गत स्वगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रथम चरण में स्वगणना कार्य को 16 मई से 21 मई तक संपन्न करने का समय निर्धारित किया गया था। जनगणना कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र को कुल 37 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक प्रगणक की तैनाती की गई है