इटावा: अवारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान पति का शव घर में जला हुआ मिला, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
Etawah, Etawah | Aug 18, 2024 बढ़पुरा इलाके के अवारी गांव में प्रधानपति मनोहर भदौरिया का शव उनके की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जला मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी संजय कुमार, एसपी सिटी, सीओ, फोरेंसिक टीम, मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। एसएसपी ने कहा कि जो तहरीर मिलेगी उस आधार र मुकदमा दर्ज किया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।