इटावा: भरथना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाजार से घर जा रही बाइक सवार युवती ओवरब्रिज से गिरी नीचे, हुई मौत
Etawah, Etawah | Aug 18, 2024 भरथना इलाके में ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ओवरब्रिज से गिरकर युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना में बताया गया कि नगरिया सरावा गांव की रहने वाली युवती प्रियंका अपने भाई के साथ बाजार से घर जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे प्रियंका को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।