इटावा: लायन सफारी के पास स्कूटी सवार दंपति को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सफारी कर्मियों ने कार को सीधा किया
Etawah, Etawah | Aug 18, 2024 सिविल लाईन इलाके के लायन सफारी के पास स्कूटी सवार पति पत्नी को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में बाल बाल कार सवार बचा है। बताया गया कि एक कार जो कि तेज रफ्तार जा रही थी, तभी अचानक स्कूटी सवार सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे तभी कार सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, मौजूद सफारी कर्मियों ने कार को सीधा किया है।