दिनभर में धूप की तपिश के बाद बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान में कमी आई है। इससे गर्मी का अहसास कम हो गया है। सोमवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन का तापमान 35.1 डिग्री और रात का तापमान 20.4 डिग्री रहा।