चंदौसी: गांव देवापुर में उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी एवं राजस्व विभाग की टीम ने 160 बीघा जमीन को कराया कब्ज़ा मुक्त
संभल में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर तहसील चंदौसी के ग्राम देवापुर में बड़ी कार्रवाई की गई।उप जिलाधिकारी नीतू रानी और तहसीलदार रविन्द्र विक्रम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने 10.6 हेक्टेयर यानी करीब 160 बीघा तालाब की भूमि की पैमाइश कर उसे शनिवार शाम 5:30 के करीब कब्जा मुक्त कराया।