मुज़फ्फरनगर: मदद के बहाने धर्म परिवर्तन, ईद की नमाज के बाद खुला राज, मौसी-भांजे केस में दो गिरफ्तार, यशवीर महाराज ने दी जानकारी
मुज़फ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के आरोपों से हड़कंप मच गया है। कसौली गांव में मौसी-भांजे का आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया। महंत यशवीर जी महाराज की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। ईद पर सोशल मीडिया पोस्ट से मामला खुला। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।