बागपत: कस्बा टटीरी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने लाइटिंग पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बैल की हुई मौत
Baghpat, Bagpat | May 20, 2026 बुधवार की सुबह करीब साढे पांच बजे कोर्ट रोड बागपत निवासी मजीद के मुताबिक वह रेत से भरी बुग्गी लेकर बागपत से मीतली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह टटीरी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और हाइवे पर भरे पानी से होकर गुजरने लगा, तभी करंट की चपेट में आने से उसके एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मजीद ने बुग्गी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।