बैरसिया: भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में ऑटो पलटने से मंदसौर विधायक विपिन जैन घायल हो गए
Berasia, Bhopal | Jun 10, 2026 भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में ऑटो पलटने से मंदसौर विधायक विपिन जैन घायल हो गए। वे कांग्रेस के धरना-उपवास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जहां दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।