धनौरा: गजरौला में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पुरोहितों की झोपड़ियां जलमग्न, हुआ हजारों का नुकसान
तिगरी। मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते तिगरी गंगा धाम में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण तट पर बनी कई पुरोहितों की झोपड़ियां जलमग्न हो गई हैं, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पुरोहितों ने बताया कि झोपड़ियों में रखा पूजा-पाठ का सामान, फर्नीचर, बिस्तर और अन्य आवश्यक वस्तुएं पानी में डूबने।