पिछोर: पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में माता रानी के जवारे स्थानीय देवी-देवताओं से चढ़कर विसर्जित
पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढला में आज शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे माता रानी के जवारे स्थानीय देवी देवताओं से चढ़कर विसर्जन किए गए। यह आयोजन नवरात्रि उत्सव के अवसर पर किया जा गया था उसी दिन से विधिवत पूजा अर्चना की गई और ग्रामीणों ने माता रानी को नम आंखों से विदाई दी। एक दूसरे को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की