गुमला: दिल्ली जा रही दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों के सुपुर्द
Gumla, Gumla | Jun 28, 2026 सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल्ली के लिए निकली दो नाबालिग छात्राओं को गुमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयास से सकुशल बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, एक छात्रा इलाज के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली जा रही थी और वह अपनी सहेली को भी साथ ले गई थी। दूसरी छात्रा के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना गुमला थाना में दी थी।