शिवपुरी नगर: विधायक निधि का हैंडपंप निजी जमीन में, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
शिवपुरी जिले के कोलारस जनपद अंतर्गत ग्राम सेमरी (ग्राम पंचायत उन्हाई) में पानी की समस्या को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, गांव में पानी की समस्या के समाधान के लिए विधायक निधि से एक शासकीय हैंडपंप स्वीकृत किया गया था।