बरेली: कैंट में नाली की छीटें घर पर जाने पर आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ितों ने SSP ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
कैंट थाना क्षेत्र में परिवारजनों से पड़ोसी की मारपीट को लेकर SSP ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया गया है। पीड़ित शिखा पारासरी ने बताया कि उनका भाई ऑटो चालक है, 13 मार्च की शाम वह अपना ऑटो रिक्शा लेकर अपनी मां और बहन के साथ अस्पताल जा रहे थे। तभी घर पास से निकलते हुए उनके ऑटो का पहिया पास के रहने वाले योगेश के घर सामने वाली नाली में चला गया, जिससे नाली की छींटे उनके घर पर पड़ गया। जिसको लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की।