बरेली: त्रिशूल चौराहे के पास ई-रिक्शा में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक महिला की हुई मौत व चार लोग हुए घायल
त्रिशूल चौराहे के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा व कार में टक्कर हो गई। हादसे में सीबीगंज निवासी चार लोग घायल हुए हैं व एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला के रिश्तेदार ने बताया कि सभी लोग आंखों का इलाज कराने भगत सिंह अस्पताल जा रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।