बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के विजय साहू हत्याकांड को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन
बिशारतगंज थाना क्षेत्र में खेत में ले जाकर छात्र की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ़्तारी न होने से परिजनों में रोष है और वह गिरफ़्तारी की माँग लेकर एसएसपी ऑफ़िस पहुंचे हैं।