बरेली: कैट थाना क्षेत्र के एक गांव में आए पडो़सी के रिश्तेदार ने किया नाबालिग का अपहरण
कैंट क्षेत्र के एक गांव में आए पडो़सी के रिश्तेदार ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की की मां ने पडो़सी और उसके रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। कैंट के गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके गांव में रहने वाली महिला के घर उसके रिश्तेदार सीबीगंज रुपपुर निवासी पंकज का आना जाना था। उनकी बेटी शौच को गयी थी तभी पंकज उसका अपहरण कर ले गया।