बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने सट्टा लिख रहे युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाने के पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को सट्टा लिख रहे युवक को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक वकार अहमद ने बताया कि वे हेड कांस्टेबल मंसूर खाँ और कांस्टेबल सुनील कुमार के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से एक व्यक्ति के सट्टे लिखने की सूचना मिली। तभी पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया।