पलासी: मोहनिया चौक के समीप सिटी रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल, इलाज जारी
Palasi, Araria | Nov 13, 2024 पलासी मार्ग मोहनिया चौक के समीप एक सीटी रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर मे दो लोग मुस्लिम व बीबी शकिना बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हे परिजन के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। जंहा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।