पलासी: बलवा चौक के समीप बाइक सवार ने एक राहगीर को मारी टक्कर, हादसे में दोनों घायल; इलाज जारी
Palasi, Araria | Nov 12, 2024 पलासी मार्ग बलवा चौक के समीप बाइक सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक का सवार और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय और परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.