पलासी: पिपड़ा खपड़ा गांव में मिट्टी में दबा मिला एक व्यक्ति का शव, मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ मामला
Palasi, Araria | Nov 11, 2024 प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खपड़ा गांव स्थित बांसबिट्टा में मिट्टी के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसके शरीर पर धारदार हथियार से गोदने का निशान पाया गया। जिसकी शिनाख्त खपड़ा वार्ड नंबर 07 के भोलो राम के रूप में की गयी। जो शनिवार की रात्रि से गायब था। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व से चल रहे विवाद के कारण धारदार हथियार से घोंपकर हत्या की गई है।