खुरई: सेठ ऋषभ कुमार वार्ड में खिमलासा रोड पर 22 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Jun 29, 2025 रविवार सुबह लगभग 10 बजे सेठ ऋषभ कुमार वार्ड में खिमलासा रोड पर अपने ही मकान में एक 21 वर्षीय युवक अंकित तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उस समय उसके माता पिता बाहर गए थे, सुबह उसके पिता ने जब फोन लगाया तो उसने नहीं उठाया इसके बाद उसके पिता ने पडोसी युवक को घर भेजा तो अंकित फांसी के फंदे पर लटका था, सूचना के बाद उसके माता पिता घर और पुलिस को सूचना दी