खुरई: सूदखोरों से प्रताड़ित किसान ने खाया जहर, न्याय के लिए भटक रहा परिवार, थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा
Khurai, Sagar | Jun 28, 2025 शनिवार शाम 5 बजे सिंगपुर गांव निवासी एक परिवार देहात थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचा,दरअसल सिंगपुर के किसान निरंजन सिंह ने सूदखोरों से परेशान होकर 11जून को सेल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी, इतने दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, न्याय के लिए और रिपोर्ट लिखाने भटक रहा है परिवार, मृतक निरंजन सिंह ने 20 -20 हजार रु लिए थे जिसके बदले 10 लाख मांग रहे थे