कांके: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित, समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को किया गया नमन।
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2026 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को रांची सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं साथ ही सभी चिकित्सकगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l