मदनपुर: प्रखंड मुख्यालय के एनएच-19 किनारे अतिक्रमण हटाने का नोटिस, फुटपाथी दुकानदारों में मचा हड़कंप
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे वर्षों से दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले फुटपाथी दुकानदारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एनएचआई द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी नोटिस के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है और वे अपनी दुकानों को हटाने की तैयारी में जुट गए हैं। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुखिया सुरेन्द्र