जलालाबाद: उप जिला अधिकारी ने नगर जलालाबाद में पुलिस के साथ सड़क पर जाम लगने के कारणों का पता लगाया
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मुख्य चौराहे से फर्रुखाबाद रोड एवं बरेली रोड पर अक्सर लगने वाली जाम का कारण जानने के लिए रविवार दिन के करीब 1:30 बजे उप जिला अधिकारी दुर्गेश यादव ने निरीक्षण किया. तो उन्होंने पाया फल सब्जी आदि बेचने वाले दुकानदार अपने ठेला रोड सड़क पर खड़ा करके बिक्री करते हैं जिससे वाहनों का लंबा जाम लग जाता है।